प्रेस टीवी के अनुसार सऊदी अरब का एक F-15 लड़ाकू विमान फार्स की खाड़ी के जल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, यह विमान पूर्वी प्रांत में एक प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान भर रहा था।
सोमवार को सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी विमान उसकी जलीय सीमा में गिरा है तथा विमान चालक को खोजने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
मंत्रालय का कहना है कि अधिकारी लड़ाकू विमान के दुर्घनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
मई में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी कि जब इसी क्षेत्र में एक और सऊदी विमान एफ-15 दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसका पायलट मारा गया था।
..........
166